अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़डौण्डीलोहारा

डौण्डीलोहारा मंडई मेला में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

एक सब्जी काटने का चाकू एवं खून लगा हुआ शर्ट व मफलर को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया जप्त।

रमेश मित्तल चीफ एडीटर नवभारत news 24

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल एवं 03 अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया।

डोंडीलोहारा/ बालोद/ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक श्री देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा सउनि अनित राम यादव एवं स्टाफ के द्वारा डौण्डीलोहारा मंडई मेला में चाकूबाजी के मामले में शीघ्र कार्यवाही कर आरोपियों एवं अपचारी बालकों को पकडा गया।

विवरण – प्रार्थी चंदन कुमार सोरी पिता ललित सोरी उम्र 19 साल निवासी कोडे पावर हाउस वार्ड नं 16 दल्ली राजहरा थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद छग. ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.12.2025 को अपने दोस्त सूरज यादव, निखिल कुमार साहू, पावेन्द्र कोडप्पा, सूरज सोरी, अकाश यादव, योगराज यादव, सिध्दु उड़िया आदि लोगो के साथ अपने अपने बाईक से डौण्डी लोहारा के मंडाई मेला आये थे कि शाम करीब 07.45 बजे मेला में घुमते घुमते झुला तरफ से वापस निकल रहे थे कि मेला चौक के पास पीछे से चल रहे लोग धक्का मार दिये तब पावेन्द्र कोडप्पा व निखिल कुमार साहू के क्यों धक्का दे रहे हो कहने पर सागर बघेल, राहुल यादव तथा उनके अन्य साथी लोग एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर, अपने पास रखे चाकू से निखिल कुमार साहू, पावेन्द्र कोडप्पा के उपर प्राण घातक हमला कर भाग गए ,जिससे पावेन्द्र कोडप्पा के सिर एवं गला तथा निखिल कुमार साहू के सीने के पास चोंट लगा है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान प्रकरण के नामजद आरोपी सागर बघेल, राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर प्रकरण के अन्य आरोपी शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर पहचान कार्यवाही करवाया गया, प्रकरण में पांच से अधिक आरोपी होने पर धारा 191(2), 191(3) ,बीएनएस, एव आर्म्स एक्ट जोड़ी गयी, प्रकरण के आरोपीगण के विरूद्ध अपराध घटित करने पाये जाने से आरोपी सागर बघेल व शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ को दिनांक 30.12.2025 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा गया है। प्रकरण के विधि से संघर्षरत 03 बालको का सामाजिक पृष्टभूमि तैयार कर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सउनि अनित राम यादव, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, प्र.आर.क्र. 1697 अरविंद यादव, प्र.आर.क्र. 535 विरेन्द्र साहू, म0प्र.आर. 989 लिलेष्वरी देवांगन, आरक्षक क्रमांक 336 विनोद अजय, आरक्षक क्रमांक 373 पुनम खरे, आरक्षक क्रमांक 388 जयप्रकाश चेलक, आरक्षक क्रमांक 113 देवेन्द्र कुलदीप, आरक्षक क्रमांक 103 गजेन्द्र मसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः-
(1) शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ पिता नीलकंठ उम्र 19 साल साकिन वार्ड नंबर 09 राजापारा डौण्डीलोहारा जिला बालोद(छ.ग.)
(2) सागर बघेल पिता स्व. विजय बघेल उम्र 19 साल साकिन वार्ड नंबर 10 राजापारा डौण्डीलोहारा जिला बालोद(छ.ग.)
(03) अन्य 03 अपचारी बालक

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button