छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने “शी फेस्ट 26” का 15 मार्च को होगा भव्य आयोजन।

फैशन पेजेंट, फूड स्टॉल और रचनात्मक गतिविधियों के साथ महिलाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच*

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने “शी फेस्ट 26” का 15 मार्च को होगा भव्य आयोजन, शहर में पहली बार होगा भव्य कार्यक्रम

*फैशन पेजेंट, फूड स्टॉल और रचनात्मक गतिविधियों के साथ महिलाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच*

दल्लीराजहरा। शहर में पहली बार महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से “शी फेस्ट 26” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन संस्था आशाएं – एक नई उड़ान द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 15 मार्च को स्थानीय गुरुद्वारा हॉल में किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहां वे अपनी कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सकेंगी। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में फैशन पेजेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति, व्यक्तित्व और संवाद कौशल जैसे पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्टॉलों की सजावट, भोजन की प्रस्तुति और स्वाद के आधार पर भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं को रचनात्मकता और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है।
आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सुसंस्कृत प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कार्यक्रम एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हो सके।
संस्था आशाएं – एक नई उड़ान के सदस्य जान्हवी उदासी, सौम्या कुकरेजा, स्नेहा दावड़ा, साक्षी मोटवानी, रक्षा बांठिया एवं अनामिका लुनिया का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button