छत्तीसगढ़डौण्डीलोहारादल्लीराजहराविविध ख़बरें

धर्म, साहस और भक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/  ब्राह्मण समाज द्वारा धर्म, साहस और भक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर के समस्त प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवारों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात वाहन रैली में वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भव्य नगर भ्रमण किया गया, जिसमें “जय श्री राम” एवं “जय परशुराम” के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
रैली उपरांत समाज भवन में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पंडित अशोक पांडे द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान यजमान के रूप में दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सम्मिलित हुए। पूजा के पश्चात महाआरती की गई तथा धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान को भोग लगाया गया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम समस्त सनातन समाज के आदर्श हैं। उन्होंने अधर्म और अन्याय का नाश कर धर्म और न्याय की स्थापना की। उनके जीवन से हमें पितृ आज्ञा पालन एवं मातृभक्ति का अनुपम संदेश प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में दल्ली राजहरा के समस्त विप्रजन उपस्थित हुए। अंत में सफल आयोजन हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button