दल्लीराजहरा नगरपालिका में 5 मई को होगा, सुशासन तिहार का आयोजन।
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगेंगे शिविर।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के नेतृत्व एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में शुरू किया जा रहे बहु प्रतीक्षित सुशासन तिहार का आयोजन मंगलवार 5 मई 2026 को दल्ली राजहरा के नगर पालिका परिषद में होने जा रहा है ।शासन के इस महत्वकांक्षी पहल के तहत आम नागरिकों की समस्याओं शिकायतें और मांगों पर त्वरित निराकरण के उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन होगा । प्रदेश भर के इस अभियान से शासन प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करेंगे । इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे और समस्या सुनकर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे ।सरकार की मंशा है कि जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर सेवा उपलब्ध करवाएं ।इस शिविर में लंबे समय लंबीत राजस्व प्रकरण राशन कार्ड पेंशन सड़क बिजली पेयजल यातायात सामाजिक सुरक्षा योजना आयुष्मान कार्ड श्रमिक पंजीयन शिक्षा संबंधी समस्या एवं अन्य जनहित के मामले के लिए यह शिविर बेहद उपयोगी साबित होगा । लोगों को चाहिए कि वह अपनी समस्याओं से संबंधित दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचे यह शिविर सुशासन त्यौहार केवल शिकायत निवारण कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सरकार एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का अभियान है ।
उन्होंने सभी नगर वासियों समाजसेवी सभी जनप्रतिनिधियों सभी संगठन से अपील कि है कि अधिक से अधिक की संख्या में शिविर में आकर अपनी समस्या एवं संबंधित विभागों से समस्या का निराकरण करवाएं एवं सहयोग करें ।



