छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

चिल्हर की समस्या को सुलझाने व्यापारी संगठनों के सामुहिक प्रयास से SBI ने बाटे सवा पांच लाख के सिक्के।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्ली राजहरा। नगर के व्यापारियों एवं नागरिकों को लंबे समय से हो रही खुदरा चिल्हर की समस्या को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा दल्ली राजहरा द्वारा चिल्हर वितरण की सराहनीय पहल की गई। बैंक द्वारा लगभग 250 व्यापारियों एवं नागरिकों को कुल ₹5,25,000/- (पाँच लाख पच्चीस हजार रुपये) की खुदरा चिल्हर उपलब्ध कराई गई।

व्यापारियों की इस गंभीर समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इकाई दल्ली राजहरा, अनाज किराना व्यापारी संग एवं राजहरा व्यापारी संग द्वारा लंबे समय से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष चिल्हर की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी जा रही थी। बाजार में चिल्हर की कमी के कारण व्यापारियों एवं ग्राहकों को दैनिक लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

तीनों व्यापारी संगठनों के आग्रह एवं व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चिल्हर की व्यवस्था कर उपलब्ध कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं नागरिकों को राहत मिली है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,अनाज किराना व्यापारी संग राजहरा व्यापारी संग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ए.जी.म श्री रामदास अरुण मांझी जी(कांकेर) एवं शाखा प्रबंधक श्री राकेश घोड़ेश्वर जी, कैशियर श्री प्रकाश साकुरे जी, एवं समस्त स्टेट बैंक के कर्मचारी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
व्यापारी संगठनों ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा व्यापारियों की वास्तविक समस्या को समझते हुए त्वरित पहल करना अत्यंत सराहनीय है। इससे बाजार में नकद लेन-देन को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी तथा व्यापारियों एवं आम नागरिकों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।

तीनों व्यापारी संगठनों ने SBI प्रबंधन की इस सकारात्मक एवं जनहितकारी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button