छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

हिंदू सेना का विस्तार, शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ सावन माह के पवित्र अवसर पर सोमवार को हिंदू सेना के संगठन का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा की अनुशंसा और प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव व प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधन भट्ट के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने विस्तार करते हुए नगर के कट्टर हिंदू समर्थक एवं पूर्व पार्षद *शंकर साहू* को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं संगठन को दिशा देने और मार्गदर्शन के लिए दल्ली राजहरा की वरिष्ठ समाजसेवी और ‘आयरन लेडी’ के नाम से जानी जाने वाली *आशा सिंह* को संगठन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

*इस तरह हुई घोषणा*
कार्यक्रम में मातृशक्ति नगर अध्यक्ष *संगीता रजक* ने भगवा गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर फूल मालाओं के साथ शंकर साहू को नगर अध्यक्ष घोषित किया। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष *ममता पटेल* ने आशा सिंह की आरती उतारकर उन्हें भगवा गमछा पहनाकर संरक्षक पद की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, ममता पटेल जिला उपाध्यक्ष, पद्मिनी साहू जिला महामंत्री,संगीता रजक मातृशक्ति नगर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष साक्षी कटवानी,ज्योति राजा भोज ,महामंत्री पुष्पा शाडिलय,कोषा अध्यक्ष पूजा तेजवानी,सचिव सुनीताभाड़ेकर,मीडिया प्रभारी शिखा सोनी संगठन सचिव गायत्री जैन,सहित संगठन के युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने कहा कि संगठन का विस्तार आगे भी जारी रहेगा। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के लिए नए संरक्षक और पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button