छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

गुरु माता मिनीमाता जी की 54 वीं पुण्यतिथि पर सतनामी समाज के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ श्री गुरु घासीदास सत्य प्रचारक समिति दल्ली राजहरा के तत्वधान में सतनाम भवन दल्ली राजहरा में अविभाजित म प्र के पांच बार सांसद ममता मयी माँ एवं सतनामी समाज के गुरु माता मिनीमाता जी की 54 वीं पुण्यतिथि पर सतनामी समाज के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सबसे पहले समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा मिनी माता जी की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आरती किया गया है। तत्पश्चात पुष्प से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तथा बड़ी संख्या में समाज के लोगों द्वारा माता जी के कार्य कलापों पर विस्तार से ब्याख्यान किया गया। महिला शक्ति से श्रीमती रेखा बघेल जो पेशे से शिक्षिका है उन्होने माता जी की संघर्ष पूण जीवन पर प्रकाश डाला। श्रीमती सुनीता अजगल्ले शिक्षिका ने नारी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखीं। इसी प्रकार उपस्थित श्रीमती उमेश्वरी सोनवानी ने विचार रखीं। एवं समाज के अध्यक्ष श्री टी एल अजगल्ले ने समाज में एकता एवं अखंडता तथा मिनी माता जी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक सूत्र में संगठित रहने का आह्वान किया। स्मृति दिवस में श्रीमती योगेश्वरी जाटवर, श्रीमती पिन्टू कुर्रे श्री प्रभु राम बन्जारे श्री संतोष सोनवानी श्री गुलाब बन्जारे श्री श्याम कुमार जाटवर श्री प्रितेश कुर्रे श्री बी आर सोनवानी जी भंडारी का विशेष रूप से सहयोग रहा। समाज के महिला पुरुष, बच्चे एवं गणमान्य संतजन तथा अन्य समाजिक बंधु श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आभार एवं समापन श्री प्रभु राम बन्जारे कोषाध्यक्ष ने किया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button