छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने मां झरन मैया प्राचीन मंदिर में महाशिवपुराण कथा के आयोजन को देखते हुए भंडारा स्थल पर तत्काल सीसी फ्लोर का कार्य प्रारंभ कराया

मंदिर समिति एवं आसपास के सभी वार्डो के श्रद्धालुओ ने अध्यक्ष महोदय का आभार प्रकट किया

नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा ।डोंडी दुर्ग मुख्य मार्ग के प्रथम छोर पर बसे नगर के सबसे प्राचीन मंदिर माँ झरन मैया मंदिर में समिति के द्वारा लगातार भंडारा स्थल पर सीसी फ्लोर की मांग की गई थी जिसके निर्माण के लिए नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने पिछले कई माह पूर्व भूमिपूजन किया गया था।

माँ झरन मैया मंदिर व जनकल्याण समिति के द्वारा आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 3 मार्च से 8 मार्च तक महाशिवपुराण कथा का आयोजन रखा हुआ है समिति के सदस्यों ने नगरपालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने आयोजन के बारे में बताकर इस कथा से पूर्व सीसी फ्लोर के कार्य को कराने का निवेदन किया जिस पर अध्यक्ष शिबू नायर जी ने तत्काल कार्य प्रारंभ करवा दिया जिसका माँ झरन मैया मंदिर व जनकल्याण समिति के रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर प्रभारी, महेश सहारे अध्यक्ष, नरोत्तम सागर सचिव, सोहन भारद्वाज उपाध्यक्ष, आनंद साहू कोषाध्यक्ष, ठाकुर राम रावटे संगठन मंत्री, मनीष पाठक सह संगठन मंत्री व माँ झरन मैया महिला समिति के अमरीका बाई, निर्मला साहू, ललिता विश्वकर्मा, देवा बाई, नर्मदा सहारे, गंगोत्री साहू, विजयलक्ष्मी सहारे, एवं सभी सदस्य के साथ साथ वार्ड नं 12,10,18 की जनता ने इस कार्य को प्रारंभ करने के नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर का आभार प्रकट कर उन्हें साधुवाद दिया है।

नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर को धन्यवाद देने पहुंचे समिति के सदस्यों को उन्होंने आश्वासन दिया है कि आने वाले आपकी बची हुई मांगो झरन कुंड का नवनिर्माण, शौचालय व टिन शेड का कार्य भी पूरा करवाया जायेगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button