छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सिटीजन क्लब में मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृशक्ति को सम्मानित कर क्लब का 54 वा स्थापना दिवस मनाया गया

नवभारत news 24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहराकहते हैं माँ किसी भी जीवात्मा की प्रथम गुरु होती है l माँ दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे खास और सबसे प्यारा रिश्ता है l मां और बच्चों का रिश्ता ऐसा अनूठा और भावनात्मक रिश्ता है जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन कार्य है l मां त्याग स्नेह एवं प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है l मां के बिना जिंदगी वीरान होती है l कहा जाता है मां का स्थान सर्वोपरि है l मां के ममता को सम्मान करने के लिए मातृ दिवस के अवसर पर सिटीजन क्लब दल्ली राजहरा में विशेष कार्यक्रम रखा गया l जिसमें बच्चों के द्वारा सभी माताओ को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे l

क्लब के सचिव श्रीं सी. श्रीकांत ने कहा कि मां का ममत्व को जीवन में कभी भूलाया नहीं जा सकता l माताओं को सम्मान करने का यह हमारा प्रथम प्रयास है l साथ ही क्लब के द्वारा 54 वा स्थापना दिवस मनाया गया l सिटीजन क्लब राजहरा की नींव 12 मई सन 1970 में बीएसपी महाप्रबंधक के द्वारा रखी गई थी l उपरोक्त जानकारी सिटीजन क्लब के सह सचिव नितीश छत्री के द्वारा दी गई है l

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button