छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

इस वर्ष दल्ली राजहरा में भारतीय नववर्ष का आयोजन 30 एवं 31 मार्च तक दो दिवसीय होगा।

सवा लाख दीपो के साथ होंगी नगर के 100 स्थानों पर भारतमाता की सामूहिक आरती।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

इस वर्ष दल्ली राजहरा में भारतीय नववर्ष का आयोजन 30 एवं 31 मार्च तक दो दिवसीय होगा

सवा लाख दीपो के साथ होंगी नगर के 100 स्थानों पर भारतमाता की सामूहिक आरती
—————————————————–
दल्लीराजहरा/ विगत दिनों श्रीराममंदिर में सर्व समाज समरसता समिति की बैठक आहूत की गयी थी| बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय नववर्ष को बहुत ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया|
सर्व समाज समरसता समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर *30 और 31 मार्च तक दो दिवसीय आयोजित भारतीय नववर्ष का भव्य एवं दिव्य समारोह* इस प्रकार से होगा :–

🔸 *प्रथम दिवस* :– 30 मार्च को चिखलाकसा और दल्ली राजहरा नगर के *लगभग 100 स्थानों पर संध्या ठीक 7 बजे* भारत माता की सामूहिक आरती तथा लगभग सवा लाख दीपो के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जहाँ सभी नगरवासी नगर और परिवार की सुख शांति और सौहार्द्र के लिए अपने घर से 5 दीपक के साथ आरती मे सम्मिलित होने बाद मिलकर दीपोत्सव मनाएंगे |

🔹 *द्वितीय दिवस* :- _ 31 मार्च को मुख्य आयोजन होगा जो इस प्रकार है :-

*दोपहर 3 बजे से* शिव संस्कार धाम से मुख्य वक्ता श्री गौतम खट्टर के साथ विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी |_

*संध्या 6: बजे* कार्यक्रम स्थल राम मंदिर के सामने 1001 दीपो के साथ भारतमाता की सामूहिक आरती होंगी |

*_रात्रि 7 बजे* अतिथि स्वागत तथा उद्बोधन व स्वयं सेवको का सम्मान किया जायेगा।

*संध्या 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक* सुप्रसिद्ध लोक गायक राजेश कश्यप जगराता ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी भजनो की मनमोहक प्रस्तुति..दी जाएगी।

भारतीय नववर्ष के प्रमुख एवं *प्रखर वक्ता ,सुप्रसिद्द यू ट्यूबर, सनातन मर्मज्ञ परम आदरणीय श्री गौतम खट्टर दिल्ली* होंगे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button