छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ महार/महरा/माहरा समाज का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन 29 व 30 मार्च को ग्राम मरारटोला में संपन्न होगा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

छत्तीसगढ़ महार/महरा/माहरा समाज (कोसरिया शाखा)व प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन 2025
**************************
छत्तीसगढ़ महार महरा माहरा (कोसरिया – शाखा) का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन 29/03/2025 से 30/03/2025 को ग्राम मरार टोला जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में होगा इस महाधिवेशन में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी,जिला राजनांदगांव, जिला बालोद, जिला रायपुर, जिला दुर्ग, जिला कांकेर , जिला बस्तर एवं अन्य जिलों से भी अधिक से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी इस समाज का एकता संगठन काफी मज़बूत है भारी उत्साह देखने को मिल रहा है यह अधिवेशन 3वर्ष में एक बार किया जाता है समाज को संगठित रखने के लिए 29/03/2025 को कार्य क्रम की मुख्य अतिथि माननीय नम्रता सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष जिला मानपुर, मोहला जी रहेगी अध्यक्षता करेंगे समाज के प्रमुख माननीय श्री श्री राम शैलेन्द्र जी होंगे सुबह 10 बजे भगवान नारायण देव जी की पूजा अर्चना होगी साथ ही अधिवेशन की शुरुआत भी करेंगे अतिथियों और सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान किया जाना है नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का और प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा,सामाजिक नियमावली पर भी चर्चा होगी, आवश्यक संशोधन और सामाजिक समस्याओं का निराकरण पर विचार किया जाएगा। 30/03/2025 को विधायक माननीय श्री इन्द्र शाह मंडावी जी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सामाजिक उत्थान पर परिचर्चा होगी प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन और शपथ ग्रहण होगी और सामाजिक समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा शाम 6 बजे महाअधिवेशन का समापन किया जाना है इस महा अधिवेशन में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री डॉ रमन सिंह को भी नेवता दिया गया है इस महा अधिवेशन में सामाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया गया है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button