छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय के संबंधित आवश्यक बैठक रखी गई।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय के संबंधित आवश्यक बैठक रखी गई।

स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने दिया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सब एक जुट होकर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाए सब वार्डो में जा कर आरक्षण के अनुरूप प्रत्याशी चयन करे ताकि अधिक संख्या में कांग्रेस के पार्षद विजयी होवे।

संचालन ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने और आभार प्रदर्शन संतोष पाण्डेय ने किया।

पार्षद व एल्डरमैन पद से निर्तवान पार्षदों और एल्डरमैन शीबू नायर, रुकसाना बेगम , रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, चंदू सिंहा, जनक निषाद, बृज मोहन सिंह नेताम, श्रुति यादव, विजय लक्ष्मी, प्रमोद तिवारी, ममता पांडेय, अप्पू महेन्द्रन, जगदीश श्रीवास का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, जिला महामंत्री काशी राम निषाद,श्रीमती संगीता नायर अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, जिला सचिव रवि जायसवाल, युवराज साहू, विजय जोगदंड,के ईश्वर राव, रामजतन भारद्वाज, तिलक मानकर,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू,जुबैर अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंखक विभाग,नयूंम खान,रामू शर्मा, रूबी एंथोनी,सुदामा शर्मा, जितेंद्र मेश्राम,जोगेन्द ठाकुर, भरत देवांगन, परितोष हंसपाल,अयान अहमद ,जसविंदर गिल ,रफीक कुरैशी ,विलियम भौरा, जावेद खान, बसंत साहू, फ्रांसिस कोलिन, विलसन मैथ्यू, प्राची गायकवाड़ सिंहा, सरस्वती साहू,आकाश सिंह, राकेश जायसवाल, संजय सोनवानी, राजेंद्र निषाद, बबला खापर्डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button