प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे ” विश्वास, विकास एवं जनकल्याण ” अभियान के अंतर्गत दल्ली राजहरा नगर में तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे ” विश्वास, विकास एवं जनकल्याण ” अभियान के अंतर्गत दल्ली राजहरा नगर में तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्या और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें संबोधित करते हुए कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 12 साल पूर्ण कर लिए हैं मोदी जी के कार्यकाल में ऐसे कई बड़े फैसले लिए गए जिसके चलते भारत में बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ हैl स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाकर गांव शहर को स्वच्छ बनाया , शौचालय का निर्माण, जन धन योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिलाएं चूल्हा जलाकर खाना बनाती थी जिससे उनकी आंखों में तकलीफ होती थी जिसे ध्यान में रखकर उज्ज्वला योजना, गरीब आदमी ठीक से इलाज नहीं कर पाते थे उनके लिए आयुष्मान योजना एवं मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए तीन तलाक को अपराध घोषित किया l वर्तमान में सफाई दीदियों के लिए चलाए जा रहे नमस्ते योजना के संबंध में जानकारी दी l
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विकास, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा और जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दियाl करोड़ों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के आवास,शौचालय उपलब्ध कराये, जनधन योजना के तहत प्रत्येक लोगों का बैंकों में खाता खोला गया, सड़क के किनारे व्यापार करने वाले शहरी पथ विक्रेताओं के लिए पीएम स्व निधि योजना लागू कर उनके व्यापार को मजबूती प्रदान की गई lरक्षा और कूटनीति के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया l
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने बताया कि विश्वास विकास एवं जन कल्याणकारी अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें उनके अधिकारों और सुविधाओं का लाभ दिलाना है l शिविर मे पार्षद सुरेश जायसवाल भूपेंद्र श्रीवास, अरुणा रामटेके, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, गोविंद साहू, इंद्र यादव, सुनील तारम, मनोज साहू, धन साय ठाकुर, अब्दुल कलीम, विक्रांत साहू, देव देवांगन शिवकुमार शर्मा, अभिजीत भगत, अकबर, लक्ष्मी सिंन्हा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l



