छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मौन जुलूस निकाला गया, दल्लीराजहरा का सम्पूर्ण व्यापार बंद रहा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को दल्लीराजहरा शहर पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही बाजारों के शटर गिरे रहे। सड़कों पर सन्नाटा – पसरा रहा। होटल, सब्जी मंडी, – पेट्रोल पंप, चाय दुकानें सब कुछ बंद रहा। राजहरा व्यापारी संघ व आनाज किराना व्यापारी संघ ने इस बंद का आह्वान किया था।व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि शाम 7 बजे अटल योग सदन से मौन जुलूस निकाला गया।

यह जुलूस नगर के जैन भवन चौक, श्रमवीर चौक, फव्वारा चौक से मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुप्ता चौक पहुंचा। वहां पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया।  लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की दल्लीराजहरा बंद के चलते शहर में सत्राटा पसरा रहा, सुबह से दुकानें नहीं खुली।

गुप्ता चौक की सभा में कहा- देशद्रोही ताकतों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, सभा में वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर काम करने वाली देशद्रोही ताकतों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। व वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन देश की जनता को भी सतर्क और जागरूक रहना होगा। केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जाए, जिसे वह कभी भूल न सके। देश की जनता सरकार के साथ खड़ी है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button