सैनिकों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षा बंधन पर्व

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ केवटी/ गत 7 वर्षों की भांति इस वर्ष भी दल्ली राजहरा की महिलाएं रक्षाबंधन का पर्व सैनिकों के साथ मनाया।
केवटी रावघाट रेल परियोजना सुरक्षा में तैनात 33 वे वहां के 200 सशस्त्र सीमा बल सैनिकों को व दल्ली राजहरा के 50 RPSF रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स को महिलाओं के द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बांधा गया । महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम पार्षद टी ज्योति मंडल उपाध्यक्ष मनजीत कौर महिला मंत्री उषा साहू उपस्थित थे जवानों ने इन बहनों का स्वागत किया 33वें महीने के कमांडेंट अभिषेक आनंद सर व RPSF के एन के दास सर की उपस्थिति में यह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
टी ज्योति पार्षद द्वारा कहा गया कि सैनिक अपने घर परिवार से दूर रहकर हमारी रक्षा करते हैं उन्हें रक्षा का कलावा बांधना हमारे लिए गौरव की बात है तैनात जवानों को रक्षाबंधन के पर्व के उपलक्ष्य में राखी बांधने पर अपनेपन का एहसास होता है।



